ठोड़ी पर तिल वाले लोग होते हैं सबसे अलग, जानिये क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र-samudrik-shastra-predictions-know-what-is-the-meaning-of-having-mole-on-chin-and-why-it-is-considered-auspicious
Mole on Chin: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है, वो लोग मल्टीटैंलेंटेड होते हैं। आइए जानते हैं और खास बातें…
ज्योतिष में जैसे मनुष्य की जन्मपत्रिका में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों और तिलों के आधार पर उसके नेचर और करियर के बारे में बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के तिलों का वर्णन है। आज हम आपको ठोड़ी पर मौजूद तिल का महत्व बताने जा रहे हैं। जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है, वो लोग कैसे होते हैं। आइए जानते हैं…
ठोड़ी के बीच में तिल:
ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों के ठोड़ी के बीच में तिल होता है, ऐसे लोग बहुत चंचल होते हैं। इन्हें जिंदगी से कई उम्मीदें रहती हैं। ये लोग खुद खुश रहना पसंद करते हैं और सामने वाले को भी अपनी बातों से खुश रखते हैं। ये लोग बहुत शानियर माने जाते हैं। साथ ही ये लोग मंहगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। ये अपना अधिकतर पैसा अपने रहन-सहन पर खर्च कर देते हैं। लेकिन फिर भी इनके पास धन की कोई कमी नहीं रहती।
ठोड़ी के दाहिनीं ओर तिल होना:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिनकी ठोड़ी के दाहिनीं ओर तिल होता है, ऐसे लोग बहुत कलात्मक होते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को लंबे समय तक एक करियर, एक जगह या एक व्यक्ति के साथ रहना पसंद नहीं होता है। ये लोग मल्टीटैलेंटेड होते हैं। इन लोगों की खास बात यह होती है कि इनके अंदर नाममात्र का भी घमंड नहीं होता। ये चाहे कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाए, उसके बाद भी इनके भीतर अहंकार नहीं होता।
ठोड़ी के बाएं ओर तिल होना:
मान्यता हैं कि जिन लोगों के ठोड़ी के बाएं ओर तिल होता है, ऐसे लोग बहुत कंजूस होते हैं। इन्हें अपनी जरूरत का सामान लेने में भी परेशानी महसूस होती है। लेकिन ये लोग दोस्ती निभाने में सबसे अच्छे होते हैं। ये लोग किसी से भले पहली बार मिले लेकिन उससे पूरी विनम्रता के साथ मिलते हैं। ये लोग सभी के साथ प्रेम से बात करते हैं और उनके प्रति अच्छा व्यवहार रखते हैं। साथ ही इनसे मिलकर लोग इनके फैन हो जाते हैं। ये अपने व्यवहार से सामने वाले को झुकाने की ताकत रखते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
.