hastrekha shastra lucky sign on budh parvat in hand and know its benefits according to palmistry-Palmistry: हथेली में ऐसा बुध पर्वत होना सुख-समृद्धि का माना जाता है सूचक, आप भी करें चेक
ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। हाथ में जीवन रेखा, धन रेखा ह्रदय रेखा और विवाह रेखा मुख्य होती हैं। ऐसे ही पर्वतों में शनि और बुध पर्वत खास माने गए हैं। आज हम यहां आपको बुध पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अनामिक उंगली के नीचे होता है। जिस स्थान से व्यापार, करियर और व्यक्ति के जीवन में प्राप्त होने वाले नाम, यश इत्यादि का पता चलता है।
अगर बुध पर्वत हो ऐसा:
बुध पर्वत का उभरा होना बेहद अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति दिखने में आकर्षक और स्वस्थ होता है। साथ ही ऐसे लोग आशावादी और दूरदर्शी होते हैं और इनके चेहरे पर एक गजब का तेज होता है। ये व्यक्ति निडर और साहसी होते हैं और हर परेशानी का सामना डट कर सामना करते हैं साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये मिलनसार भी होते हैं।
आर्थिक स्थिति होती है मजबूत:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान होना शुभ माना जाता है। जिस जातक के साथ में ये होता है वह बड़ा कारोबारी बनता है। साथ ही वह व्यापार में नए- नए आइडिया का प्रयोग करके खूब धन कमाता है। ये लोग मीडिया और फिल्म लाइन में नाम कमाते हैं। इसी तरह जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। और जीवन में ये अत्याधिक धन कमाते हैं। यह लोग अपने जीवन में सफल होते हैं और इनका समाज में एक अलग ही रूतबा होता है। साथ ही ये लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं।
बुध पर्वत पर तिल माना गया है अशुभ:
बुध पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है। व्यक्ति जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है। साथ ही इस पर्वत पर वलय हो तो इससे जीवन में काफी संघर्ष करने पड़ते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस स्थान पर क्रॉस का चिन्ह होना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति व्यापार में कभी सफल नहीं हो पाता है।
.