Indian Village, where Man marry twice, reason will bemuse you | भारत का एक ऐसा गांव, जहां 2 शादियां करने का है रिवाज, पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई
ये तो सब जानते हैं कि भारत हो या कोई और देश, ज्यादातर जगहों पर एक शख्स को एक समय में एक ही पत्नी या पति रखने का अधिकार है। भारत में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गैर-कानूनी है, अगर एक बार शादी करने के बाद बिना तलाक के दूसरी शादी की जाए तो उस शख्स को सजा के तौर पर जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन कई जगह पर शादी करने के अलग-अलग नियम हैं।
लेकिन इसी देश में एक गांव ऐसा भी हैं जहां का हर मर्द पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करता हैं और दोनों पत्नियां बहनों की तरह रहती हैं। ना तो कानून ही उन्हें सजा देता है ना ही शख्स की पत्नियां अपने अधिकार के लिए लड़ती हैं। बल्कि दोनों पत्नियां बहनों की तरह साथ रहती हैं। हम जिस गांव के बारे में बात कर रहे हैं, वो भारत के राजस्थान में बसा है।
अवैध तरीके से लैब में बनाई जा रही कुत्तों की खास नस्ल, एक की कीमत 40 लाख!
इसी वजह से लोग दूसरी शादी भी करते हैं और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि हर पुरुष की दूसरी पत्नी को बेटा ही होता है। ऐसे में वंश का नाम आगे बढ़ाने के लिए मर्दों को दूसरी शादी करना जरुरी है। मगर सबसे हैरानी वाली बात यहां ये है कि जहां एक पत्नी अपने पति को किसी और के साथ बांटने को तैयार नहीं होती, वहीं इस गांव में दोनों सौतन बहनों की तरह साथ रहती हैं। यहां की महिलाओं ने भी इस परंपरा को अपनी किस्मत मान लिया है।
दुनिया में बज रहा भारत का डंका, आर्थिक संकट में श्रीलंका की मदद करने पर IMF चीफ ने की भारत की तारीफ
.