palmistry hast rekha shastra related to rajyoga palm reading hand lucky line happy success life-Raj Yog: हथेली की ये रेखाएं देती हैं राजयोग बनने के संकेत, ऐसे लोगों पर धन के देवता कुबेर की रहती है विशेष कृपा
ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके जीवन और आर्थिक स्थिति के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र द्वारा व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर उसके जीवन और धन के बारे में बताया जाता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे निशान और रेखाओं के बारे में, जो राजयोग बनने के संकेत देतीं हैं। ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति पर धन के देवता कुबेर जी की कृपा रहती है। आइए जानते हैं ये कौन सीं रेखाएं और निशान होते हैं…
जीवन में पाते हैं सभी भौतिक सुख:
जिन लोगों की हथेली के बीच घोड़ा, घड़ा, पेड़ या स्तंभ का निशान बना हो उन्हें जीवन में राजसुख मिलता है। इन लोगों के पास अकूत धन संपत्ति होती है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं और जीवन के सारे भौतिक सुख पाते हैं।
राजसुख होता है प्राप्त:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा हो और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाए वह राजसुख भोगता है। साथ ही ऐसे लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग बड़े- बड़े प्रशासनिक पद पर होते हैं और जीवन में खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है और ये घूमने फिरने के भी शौक होता है।
बनते हैं बड़े बिजनेसमैन:
यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली का चिन्ह हो तो शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति टाइकून बिजनेसमैन होता है। साथ ही ये लोग उसूलों के बहुत पक्के होते हैं। ये जो कहते हैं वो करते हैं।
समाज में पाते हैं खूब मान- सम्मान:
हस्तरेखा के अनुसार हथेली में त्रिशुल का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो वह समाज में गौरव एवं सम्मान प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको खूब सम्मान मिलता है।
.